अपराध पर पुलिस सफलकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकबिलासपुरमुंगेलीलोरमी

मनियारी नदी किनारे गांजा की खेती का भंडाफोड़, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


मुंगेली, 28 जून। मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में अवैध गांजा की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने मनियारी नदी किनारे सब्जी बाड़ी में उगाए गए 3.650 किलोग्राम वजन के 3 गांजा पौधे (कीमत लगभग 15 हजार रुपये) जब्त कर आरोपी भैयालाल धुरी (60) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) में मामला दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और एसडीओपी लोरमी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी शोभा यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला... मुंगेली जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम.. बाढ़ के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया; राहत शिविर में स्वास्थ्य जा... सावन सोमवार पर सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा हर-हर महादेव, स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ ... विश्व आदिवासी दिवस पर वनवासी पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर, 4 किमी पैदल पहुंच... विश्व आदिवासी दिवस पर लोरमी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित... हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में भव्य रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर