खास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायक

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता…

लोरमी। ग्राम बैगा कापा के सड़क हादसे में दिवंगत हुए बालक स्वर्गीय अंकित यादव के परिजनों को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की ओर से ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
बताया गया कि दुर्घटना की दुखद घटना की जानकारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव को दी गई थी। संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने तत्काल आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया, ताकि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।
उपमुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत सहायता राशि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, पार्षद उमेश ध्रुव, पार्षद छेदूराम यादव, यदुवंशी सेना के सभापति तथा नगर उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने दिवंगत अंकित यादव के निवास पहुंचकर उनके नाना-नानी एवं भाई अमित यादव को सौंपी।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत बालक की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला... मुंगेली जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम.. बाढ़ के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया; राहत शिविर में स्वास्थ्य जा... सावन सोमवार पर सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा हर-हर महादेव, स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ ... विश्व आदिवासी दिवस पर वनवासी पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर, 4 किमी पैदल पहुंच... विश्व आदिवासी दिवस पर लोरमी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित...