अचानकमार टाइगर रिजर्वउत्सवकलेक्टरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर

लोरमी विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अचानकमार के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में पेयजल और बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए डीएमएफ मद से 90 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी है।

इसके तहत 60 लाख रुपये से अधिक की लागत से अचानकमार, शिवलखार, सुरही, बिंदावल, बोईरहा सहित अन्य गांवों में बंद पड़े सौर संयंत्रों की मरम्मत एवं सुधार किया जाएगा। वहीं 30 लाख रुपये से अधिक की लागत से पटपरहा, कटामी, निवासखार, झिरिया, खपरीखुर्द (घाटापानी), कारीडोंगरी और कोशलीकला (मारा डबरी) में ग्रेवल पैक ट्यूबवेल हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि दूरस्थ वनांचल के हर ग्रामीण तक बिजली, स्वच्छ पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल..