अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई…


लोरमी/मुंगेली। मुंगेली पुलिस ने मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि सुबह करीब 8:30 बजे उनकी मूकबधिर एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग बेटी घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान ग्राम अमलडीही निवासी दीपक पटेल (26 वर्ष) घर में घुसा, लोहे का गेट अंदर से बंद किया और युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान मुंगेली स्थित सत्य साईं हेल्प एवं मूकबधिर आवासीय विद्यालय की विशेष शिक्षिका की सहायता से द्विभाषिया के माध्यम से दर्ज कराया गया। साथ ही पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने घटना को स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी दीपक पटेल पिता राजाराम पटेल, निवासी अमलडीही, थाना लोरमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 287/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव सहित थाना लोरमी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा... दुपहिया पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बरसात से पहले बिलासपुर के विकास कार्यों का लिया जायजा... मनियारी नदी किनारे गांजा की खेती का भंडाफोड़, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार खुड़िया जलाशय की नहरें बन रही हैं कूड़ाघर, सिंचाई और पर्यावरण पर बढ़ा खतरा...