अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलता

ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए…

लोरमी। मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत हत्या के प्रयास के मामले में लोरमी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल चार नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी लोरमी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

तालाब किनारे विवाद ने लिया हिंसक रूप

पुलिस के अनुसार, ग्राम मोहतरा तेली निवासी विश्राम यादव ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे वह गांव के पैटू तालाब के पास गया था। वहां कमलेश यादव और गीताराम यादव बैठे हुए थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार 6-7 युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

जब कमलेश और गीताराम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे विश्राम यादव के साथ भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में विश्राम यादव के सीने के नीचे तथा कमलेश यादव के पेट में गंभीर चोटें आईं।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और बाद में मुंगेली के सिद्धार्थ अस्पताल रेफर किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से आरोपी गिरफ्तार

मामले की विवेचना के दौरान कमलेश यादव की चोट गंभीर पाए जाने पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया।

ये आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने आरोपी—

  • विशाल यादव (19 वर्ष)
  • राजकुमार यादव (21 वर्ष)
  • मुकेश सिंह चौहान (30 वर्ष)

सभी निवासी तुलसाघाट, लोरमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वहीं, मामले में शामिल चार नाबालिगों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उप निरीक्षक मानसिंह सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की हिंसक या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको...