क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़धर्म परिवर्तनपुलिस अधीक्षकमुंगेलीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल

कोतवाली मुंगेली क्षेत्र में धर्म परिवर्तन करने प्रलोभन देने वाले एवं चंगाई सभा आयोजित करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध की गयी कार्यवाही…

27 जुलाई 2025

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी यशंवत सिंह परिहार पिता स्व० श्री शिव बिहारी सिंह परिहार उम्र 45 साल निवासी जवाहर वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में लिखित आवेदन पेश किया कि आज दिनांक 27.07.2025 को करीब 10.30 बजे मजगांव पारा तिलक वार्ड मुंगेली में सुनील कुमार लाल के मकान में हिन्दु समाज के व्यक्तियो को एक‌ट्ठा कर बद्री साहू पिता बल्लू साहू निवासी सारंगपुर जिला कबीरधाम छ०ग० के द्वारा भजन किर्तन बजा रहा था। और हिन्दु परिवार के लोगो को ईसाई धर्म के प्रार्थना करा कर उनको बोल रहा था कि ईसाई धर्म परिवर्तन करो इससे तुम्हे कोई दिक्कत परेशानी नही होगीं तुम्हारे धर्म के देवी देवता कुछ नहीं कर पाते वे सब बेकार है। प्रभु येशु कल्याण का रास्ता है तुम्हारा हिन्दु धर्म बेकार है। इस तरह से वह उस घर में हिन्दु धर्म के लोगो का धर्म परिवर्तन करा रहा था जो पूर्णतः गलत तरीका है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करने एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी के निर्देशन पर थाना प्रभारी श्री गिरजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा अनावेदक बद्री साहू पिता बल्लू साहू निवासी सारंगपुर जिला कबीरधाम छ०म० के विरूद्ध अपराध कमांक 338/2025 धारा 299 बी0एन0एस एवं छ०ग० धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल...