कलेक्टरखास खबरखेलछत्तीसगढ़छात्र संगठनबिजली विभागमुंगेलीलोरमीशिक्षा

ग्राम कोतरी के प्राथमिक शाला में लगा हुआ ट्रान्सफार्मर किसी बड़ी दुर्घटना को दे रहा बुलावा…

लोरमी 1जून 2025 – अरुण साहू

स्कूल परिसर के अंदर लगा ट्रांसफार्मर को नौ सालों से कर रहे है हटाने की मांग

कोतरी ग्राम के प्राथमिक शाला परिसर में ट्रांसफार्मर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के लिए गले की हड्डी साबित होते नज़र आ रही है ग्रामीण सहित स्कूल के शिक्षकों के द्वारा हटाने की मांग पिछले कई सालों से कर रहे हैं कोतरी में हायर सेकेंडरी स्कूल कॉलेज स्कूल अन्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है कोतरी की सबसे बड़ी समस्या छोटे छोटे मासूम बच्चों की है स्कूल मैदान में ही जहां से सभी बच्चे आना-जाना करते हैं वहीं पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है बच्चे और पालक सहित सभी शिक्षक परेशान है ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव होने के बाद शिक्षा अधिकारी तहसीलदार पूर्व एसडीएम सहित सभी जनप्रतिनिधियों के ध्यान में लाने के बावजूद पिछले 9 सालों से ट्रांसफार्मर का नहीं हटाया गया अधिकारी किसी बड़ी हादसे की इंतजार कर रहे हैं वहां आए दिन शॉर्ट शर्किट होती रहती हैं बरसात के दिनों में करंट आता है वहां के शिक्षकों ने बताया कि पिछले साल पांचवी की बच्ची को करंट का झटका भी लगा था यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बारिश होने पर सभी शिक्षक बच्चों के सुरक्षा को लेकर भयभीत रहते हैं। अब कुछ ही दिनों के बाद नई शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाली है।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, लंबे समय से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग कर रहे हैं फिर भी अभी तक नहीं हटा पाया अब लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

इनका क्या कहना

द्वारिका दास वैष्णव पूर्व प्राचार्य

स्कूल के पूर्व प्रधान पाठक जो की तीन माह पहले सेवानिवृत हुए हैं उन्होंने बताया कि कई मामले में स्कूल बेहतर प्रदर्शन कर रही है अनेक गतिविधि संपादित करते समय मन में इस ट्रांसफार्मर के कारण भय व्याप्त रहता है अपने दायरे में हमने सभी पर्यटन जो हो सकता था उसको किया लेकिन समस्या जो का त्यों बना हुआ मेरा प्रशासन से मांग है कि इसे जल्द हटाए।

ग्राम पंचायत  सरपंच मदन ध्रुव

हमारे द्वारा लगातार आवेदन निवेदन बिजली विभाग को दिया गया है लेकिन अभी तक विभाग का कोई जिम्मेदारी से जवाब नही मिला हैं जिससे हम सभी बहुत परेशान हैं हम फिर भी निवेदन करते हैं कि जल्द से जल्द शाला लगने से पहले ट्रान्सफार्मर अलग जगह व्यवस्थित करके शाला परिसर से अलग कर दिया जाए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी