उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूबिलासपुर

मां कर्मा के नाम से डाक टिकट हुआ जारी, लोगों में 1 लाख टिकट बांटेंगे तोखन..

06 फ़रवरी 2025

केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, संचार राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर का आभार व्यक्त किया
बिलासपुर। भारत सरकार ने तैलिक समाज की मांग पूरी करते हुए भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया है। टिकट जारी होने के साथ ही वर्षों पुरानी मांग पूरी करवाने की पहल करने वाले केंद्रीय शहरी और आवासन राज्यमंत्री तोखन साहू 1 लाख डाक टिकट वितरित करेंगे जिससे लिए आर्डर दें चुके हैं। साथ ही भारत सरकार द्वारा भी 2 लाख डाक टिकट वितरण किया जायेगा।

गौरतलब हो कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 22 दिसंबर को भोपाल में अखिल भारतीय तैलिक साहू संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां देशभर के साहू समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू से भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी करने की मांग की थी। जिस पर तुंरत एक्शन लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने 15 दिन के भीतर समाज की यह मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था और साहू समाज की वर्षों से लंबित मांग को महज 12 दिन में पूर्ण करवा दिया। भक्त माता कर्मा करोड़ों लोगों की आराध्य देवी हैं, जिनके नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए साहू संघ के पदाधिकारियों, अनेक जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने प्रयास अथक किए। मगर आज केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के प्रयास से यह पुनीत कार्य सफल हुआ है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, परिषद का सर्वसम्मति से संकल्प पारित... पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर सख्ती, सीईओ ने तय किए रोज़ाना लक्ष्य नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान—लोरमी में महिलाओं की भव्य पदयात्रा मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में तीन दिवसीय वैष्णव सम्मेलन और भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हो... बाबा साहेब ने सभी नागरिकों को दिया मौलिक और समान अधिकार : डिप्टी सीएम अरुण साव.. उप मुख्यमंत्री के दौरे के बीच लोरमी में खुलासा—ग्रामीण क्षेत्रों में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्... नाबालिग से दुष्कर्म पर सख्त फैसला: आरोपी को 20 साल की सजा... ग्राम सरपंच नरेंद्र व ग्रामवासियों ने अरुण साव को दिया धन्यवाद.. इनट्यूशन प्रोग्राम का सफल समापन, बच्चों ने दिखाया अद्भुत कौशल..