उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावनगर पालिकाभजपा राट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डाभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमहिला संघमुंगेलीलोरमीविष्णु देव साये मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान—लोरमी में महिलाओं की भव्य पदयात्रा


लोरमी।
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महामाया वार्ड लोरमी में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित यह पदयात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर ठाकुर देव मंदिर तक निकाली गई। पूरे मार्ग में महिलाओं का जोश और सहभागिता देखने लायक रही।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हमेशा से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। नारी शक्ति वंदन जैसी पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना देवी दास ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनने और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर रत्नावली कौशल, अंजना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने की दिशा में पहल की गई है। इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत तथा स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में अंजना जायसवाल (प्रदेश प्रभारी), रत्नावली कौशल (प्रदेश सहप्रभारी), पिंकी, वृक्षारोपण ग्रुप की महिलाएं, गंगोत्री, पूजा गुप्ता (मीडिया प्रभारी), सुशीला जायसवाल (जिला मीडिया प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही रेखा ठाकुर (लोरमी मंडल अध्यक्ष), अनीता साहू (मंत्री), अंजनी शर्मा (मंडल महामंत्री), प्रतिमा श्रीवास (महामंत्री), रत्ना कतले (उपाध्यक्ष जिला महिला मोर्चा) तथा गुड्डी खत्री, दुर्गा श्रीवास, रजनी कश्यप, रेखा शर्मा, त्रिवेणी, अंजली सारथी, निकिता ठाकुर, भुनेश्वरी केशरवानी, संगीता रजक, सीमा पुष्पा आदि ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
साथ ही सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण तथा समूह की बहनों में श्रीमती प्रेम अग्रवाल (अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष), लीना छाबड़ा (समाजसेवी) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत तथा स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा मिलेगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ