आबकारी विभागकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितनगर पालिकापुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशराब दुकान

लोरमी नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, परिषद का सर्वसम्मति से संकल्प पारित…


लोरमी। नगर पालिका परिषद लोरमी ने वार्ड क्रमांक 07 स्थित मणीकंचन केन्द्र के पास संचालित देशी/विदेशी शराब दुकान को हटाने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए इसे नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है।
नगर पालिका द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि इस दुकान के कारण क्षेत्र में दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, वार्ड नं 07 के पार्षद शशांक वैष्णव ने बताया कि जिससे स्थानीय रहवासियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में प्रतिदिन लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच, चोरी जैसी घटनाएँ होती रहती हैं।
इतना ही नहीं, शराब दुकान के आसपास स्कूल, नगरपालिका गार्डन और अन्य सरकारी संस्थान स्थित होने से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी रहवासी गंभीर चिंतित हैं। परिषद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि शराबी अक्सर गलियों और घरों के सामने बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है।


परिषद का प्रस्ताव – शराब दुकान को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए
16 अप्रैल 2025 को आयोजित परिषद की सामान्य सभा में प्रस्ताव क्रमांक 12 पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया कि वार्ड क्रमांक 07 में स्थित यह शराब दुकान रहवासी क्षेत्र के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। स्थिति को देखते हुए परिषद ने सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया कि दुकान को नगर क्षेत्र से बाहर अन्य उपयुक्त स्थान में शिफ्ट किया जाए।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी से आग्रह किया है कि तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब दुकान को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित कराया जाए।
इसके साथ ही उक्त पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला मुंगेली को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
स्थानीय नागरिकों में उम्मीद जगी है कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कदम उठाकर रहवासियों को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत दिलाएगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी