आस्था भक्तिकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीरायपुरलोरमी

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू आज विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए

*आदिशक्ति मां महामाया कारीडोर रतनपुर के लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भेंट किए **


आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रतनपुर स्थित आदिशक्ति मां महामाया मंदिर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस परियोजना से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को संजोने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का जिला साहू मुंगेली के द्वारा अभिनंदन किया गया*


आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री आज मुंगेली प्रवास मे थे जहां जिला साहू संघ मुंगेली के द्वारा मां कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी करवाने के लिए आत्मीय स्वागत किया गया।

**महाराण प्रताप स्कूल लोरमी के विद्यार्थियों से केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुलाकात किये *


केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू आज लोरमी प्रवास में थे जहां श्री साहू जी महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल, लोरमी पहुंचे जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किये और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये।
साथ‌ ही विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक सुविधाएं के लिए संस्थान को दस लाख रुपए देने की घोषणा किये।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

शोक संवेदना लोरमी विधानसभा के गोड़ख़ाम्ही मंडल अध्यक्ष श्री लेखराज ठाकुर के निवास पर पहुँचकर उनकी दिवंगत दादी स्व. कस्तूरी बाई जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्री राम से प्रार्थना किए।

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शामिल हुए


लोरमी विधानसभा के ग्राम कुकुरहट्टा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और दिव्य श्री रामकथा कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। उन्होंने मां लक्ष्मी एवं प्रभु नारायण के चरणों में पूजन-अर्चन कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना किये। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ सनातन धर्म की एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक विधि है, जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। यह यज्ञ सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है साथ ही सामूहिक सहभागिता से यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रोत्साहित कर रहा है।इस पुनीत कार्य के लिए आयोजन समिति को साधुवाद दिये और आयोजन समिति को ग्यारह हजार रुपए सहयोग राशि और 5 लाख रुपए विकास कार्य के लिए घोषणा किये।

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद आज लोरमी विधानसभा के चिखलदह में अखण्ड नवधा रामायण में शामिल हुए। जहां श्री साहू ने कहा कि श्रीराम के आदर्श जीवन, उनके चरित्र, मर्यादा, और धर्म के प्रति समर्पण को हमे व्यवहारिक जीवन में अपनाना चाहिए। अखण्ड नवधा रामायण से हमें पारिवारिक सौहार्द, समाज में सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसका श्रवण और अनुष्ठान मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सेप्टिक टैंक विवाद बना मारपीट: कोतवाली पुलिस ने चार को दबोचा.. अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी क्षेत्र के 15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति... ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी जेल भेजा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, नेताओं ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी… लोरमी–ग़ौरकापा में भक्तिमय वातावरण, आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शनि जन्मोत्सव... वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद निधि से डब्बा वितरण.. लालपुर पुलिस की कार्रवाई — कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी छात्रों और खिला... मुख्यमंत्री ने मुंगेली को दी 353 करोड़ से अधिक की विकास सौगात414 कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास, मानस क्षेत्र सोनकुंड में वृहद स्वच्छता अभियान संपन्न...