कबीर धामछत्तीसगढ़दीपक बैजप्रदेश कांग्रेस कमेटी

साधराम हत्याकांड में लीपापोती करने एनआईए जांच की घोषणा

एनआईए झीरम नरसंहार, भीमा मंडावी हत्याकांड की जांच में विफल साबित हुई है

रायपुर/29 फरवरी 2024।

कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए से जांच की घोषणा को कांग्रेस ने भाजपा सरकार का राजनैतिक प्रोपोगंडा बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार दिग्भ्रमित है और उसे अपनी पुलिस पर भरोसा नहीं है बिरनपुर हत्याकांड मामलें में सीबीआई जांच की घोषणा की गयी अब कवर्धा के साधराम हत्याकांड में सरकार की विफलता को छुपाने के लिये एनआईए जांच की बात की जा रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि कवर्धा हत्याकांड में पुलिस की अब तक की जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आये है, कौन-कौन लोग दोषी थे? कितने लोगों की गिरफ्तारी की गयी है, इस मामलें में पुलिस के द्वारा विवेचना में क्या सामने आया है? सरकार इसको पहले स्पष्ट करे। एनआईए की घोषणा करके सरकार इस मामलें में सिर्फ लीपापोती करने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी मामले में फंसती है वह केंद्रीय एजेंसियों को आगे करती है। झीरम नरसंहार मामले में षड़यंत्रों से पर्दा न उठे इसके लिये भाजपा ने लंबे अर्से तक एनआईए की जांच करवाया था लेकिन उसका कोई नतीजा सामने नहीं आया। साधराम हत्याकांड के षड़यंत्रों का खुलासा न हो इसीलिये एनआई जांच की सिफारिश की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जो एनआईए भाजपा के ही पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी के परिजनों को अब तक न्याय नहीं दे पायी, 2019 से आज तक जो भाजपा विधायक के ही हत्या को विगत 5 वर्षो से भटका रहे है वो साधराम के परिजनों को क्या न्याय देगी? ये जांच के नाम पर केवल टालने की प्रवृत्ति है। विष्णु देव साय सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फैल हो चुकी है और अब अपनी नाकामी को ढाकने एनआईए के जांच का जुमला दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि साधराम यादव हत्याकांड भाजपा सरकार की विफलता का परिणाम है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गये है। राज्य में पिछले दो माह में 36 से अधिक हत्याएं हो चुकी है। अपहरण, गोलीकांड, लूट, बलात्कार की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री साधराम हत्याकांड में लीपा-पोती करने एनआईए जांच की घोषणा कर रहे है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली जिला न्यायालय में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा! मुंगेली: जुआरियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट, 8 आरोपी गिरफ्तार. यादव समाज की चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार..... भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.. मुंगेली: जरहागांव तहसील में रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, शिक्षक को नोटिस जारी.. लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह.. मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली दौरे को लेकर मुंगेली पुलिस अलर्ट, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था... मुंगेली में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, 30 पौवा शराब और पल्सर बाइक जब्त.