खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावतोखन साहूप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली, विनय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी…

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। मुंगेली जिले में अभियान को प्रभावी और व्यापक रूप से संचालित करने के लिए भाजपा ने जिला टोली का गठन किया है।

जिला टोली में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला महामंत्री एवं संयोजक गुरमीत सलूजा, जिला मंत्री रिंकू सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश साहू सहित भाजपा प्रदेश मंत्री विनय साहू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेशस्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए विनय साहू

अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में प्रदेशस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री विनय साहू ने सहभागिता की। कार्यशाला में अभियान के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक तैयारियों और कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा अभियान संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

13 प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए चलेगा अभियान

प्रदेश मंत्री विनय साहू ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आशीर्वाद का दिया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जन सेवक महाकुंभ और पंचायत से पार्लियामेंट तक जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

विनय साहू ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का व्यापक प्रयास है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी गई है। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली, विनय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदा... लोरमी में चोरों पर पुलिस का ‘बाज’ वार, 24 घंटे में 3 केस सुलझाए... स्व. मोतीलाल डहरिया ने जाते-जाते भी दिया समाज को जीवन का उपहार, परिवार ने किया देहदान... लोरमी के गांवों में विकास की नई रफ्तार 4 करोड़ के कामों को मिली मंजूरी... ग्राम पंचायत हरदीबांध की होनहार बेटी रेखा साहू का सम्मान... सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रावण मास रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति, उमड़ा जनसैलाब... नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो से अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने की सौजन्य भेंट... मुंगेली में शिक्षकों की TET मुक्ति महारैली, हजारों शिक्षकों ने बुलंद की आवाज... नंदेश्वर आश्रम बरपाली में गूंजे वैदिक मंत्र, स्वामी शिवानंद जी के सानिध्य में हुआ भव्य रुद्राभिषेक..... बाबाघाट धाम में आस्था और विकास का संगम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया रुद्राभिषेक...