आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपरम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीपुलिस अधीक्षकश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराजहिन्दू संगठन

सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रावण मास रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति, उमड़ा जनसैलाब…

बेलगहना (बिलासपुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना सहित पूज्य स्वामी जी से संबंधित देशभर के आश्रमों में पूरे श्रावण मास से चल रहे अखंड रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान की विधि-विधान से पूर्णाहुति संपन्न हुई। पूर्णाहुति के अवसर पर स्वामी जी के पावन सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

वैदिक मंत्रों से गूंजा आश्रम परिसर

सुबह से ही आश्रम परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्रपाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। आचार्यों द्वारा रुद्राष्टाध्यायी एवं रुद्रीपाठ के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज की अगुवाई में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर मुख्य हवन कुंड में पूर्णाहुति दी गई।

इस दौरान पूरा पहाड़ी क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज द्वारा पूरे भारत में 36 आश्रमों में सेवा कार्यों एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। बेलगहना स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में श्रावण मास के दौरान आयोजित रुद्राभिषेक में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे।

पारद शिवलिंग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

सिद्ध बाबा आश्रम में स्थापित अद्वितीय पारद शिवलिंग की महिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र है। श्रावण मास में पारद शिवलिंग के दर्शन एवं अभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। पूर्णाहुति के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्वामी जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है। परमात्मा की भक्ति और सद्गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य वास्तविक शांति प्राप्त कर सकता है।

विशाल भंडारा और संगीत कार्यक्रम

पूर्णाहुति के बाद आश्रम समिति की ओर से विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बिलासपुर सहित आसपास के जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए कलाकारों एवं संगीत साधकों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए।

स्वास्थ्य शिविर में हजारों श्रद्धालुओं की जांच

धार्मिक आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सेवा प्रदान की गई। प्रथम हॉस्पिटल, बिलासपुर द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई।

इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन, आश्रम के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रावण मास रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति, उमड़ा जनसैलाब... नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो से अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने की सौजन्य भेंट... मुंगेली में शिक्षकों की TET मुक्ति महारैली, हजारों शिक्षकों ने बुलंद की आवाज... नंदेश्वर आश्रम बरपाली में गूंजे वैदिक मंत्र, स्वामी शिवानंद जी के सानिध्य में हुआ भव्य रुद्राभिषेक..... बाबाघाट धाम में आस्था और विकास का संगम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया रुद्राभिषेक... लोरमी में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पदयात्रा, वेतन विसंगति और TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन लोरमी के राम्हेपुर में गृह मंदिर में नागराज के दर्शन, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति... साइबर जागृति अभियान के तहत मुंगेली पुलिस का जागरूकता अभियान.. कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब..