अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेली

साइबर जागृति अभियान के तहत मुंगेली पुलिस का जागरूकता अभियान..

दो स्कूलों में 1000 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और यातायात नियमों की दी जानकारी

मुंगेली। साइबर अपराधों से बचाव और विद्यार्थियों को कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुंगेली पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान” के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में 19 और 20 अगस्त को जिले के दो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें करीब 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अभियान के तहत 19 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर तथा 20 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोना, थाना जरहागांव में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

OTP, PIN और पासवर्ड साझा नहीं करने की दी समझाइश

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी। फर्जी कॉल, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से होने वाले साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

नशे से दूर रहने और सड़क सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और साथियों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। वहीं यातायात एवं सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, यातायात नियमों का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई।

POCSO एक्ट और नए कानूनों की दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को POCSO एक्ट एवं नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी। बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

“जागरूकता की एक सेल्फी” से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों एवं टीम के साथ “जागरूकता की एक सेल्फी” ली और साइबर सुरक्षा का संदेश सोशल मीडिया तथा आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मुंगेली पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे “साइबर जागृति अभियान” का संदेश अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को सुरक्षित रखने के लिए जिले में जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
साइबर जागृति अभियान के तहत मुंगेली पुलिस का जागरूकता अभियान.. कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.. गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद..