क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलता

स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद..

लोरमी। माँ त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर लोहे के पाइप चोरी करने के मामले का लोरमी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए 13 नग लोहे के पाइप, कीमत करीब ₹9 हजार बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त को स्कूल के प्रधान पाठक ने स्टोर रूम का ताला टूटा होने और 13 पाइप गायब मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पुलिस ने मुखबिर तंत्र और बीट प्रणाली के जरिए जांच आगे बढ़ाई।

सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्रम यादव (25), आकाश घृतलहरे (23) और राजू घृतलहरे (32), सभी निवासी गोंडखाम्ही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 5, 4 और 4 लोहे के पाइप बरामद किए गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर 12 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वैष्णव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील: नागरिकों और व्यापारियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा घर-दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती.. लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्य...