ख़राब सडकखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीरायपुरविकास कार्य

नांदघाट-मुंगेली रोड बनेगी फोरलेन, राज्य शासन ने 21.81 करोड़ रुपए किए स्वीकृत..



उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुआ स्वीकृति पत्र, 36.40 किमी सड़क का होगा उन्नयन
रायपुर, 7 अगस्त। बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक की सड़क अब फोरलेन बनेगी। राज्य शासन ने 36.40 किलोमीटर लंबी इस सड़क के टू-लेन से फोरलेन उन्नयन के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को स्वीकृति पत्र जारी किया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को समय-सीमा में निविदा प्रक्रिया पूरी करने, प्राक्कलन के अनुरूप मितव्ययिता के साथ कार्य कराने तथा निर्माण एजेंसी से अनुबंधित अवधि में परियोजना पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं दी जाएगी। केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर के कारणों में ही सक्षम अधिकारी समय-वृद्धि की अनुमति दे सकेंगे। साथ ही, समय-सीमा बढ़ाने की स्थिति में नियमानुसार अर्थदंड (Time Extension Penalty) भी लगाया जाएगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...