उत्सवकलेक्टरखास खबरखेलछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीशिक्षा

मुंगेली जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम..

लोरमी। विकासखंड खेल केंद्र लोरमी में मुंगेली जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वर्षा ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

15 वर्ष बालिका वर्ग में सुभी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंजू ध्रुव द्वितीय, सृष्टि ठाकुर तृतीय तथा सुहाना नबर ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। ज्योति निषाद सातवें और साक्षी तिवास ने नौवां स्थान प्राप्त किया।

17 वर्ष बालिका वर्ग में माया श्रीवास ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

19 वर्ष बालिका वर्ग में पामनी भट्ट ने सातवां तथा अंजना दत्त ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं सीनियर महिला वर्ग में अंजली यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम