आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसामाजिक

विश्व आदिवासी दिवस पर लोरमी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित…

रानीगांव के शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी भवन में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

लोरमी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ अजजा शासकीय सेवक विकास संघ, जिला मुंगेली के तत्वावधान में ग्राम रानीगांव स्थित शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय साहू, प्रदेश सदस्य पिछड़ा वर्ग भाजपा उपस्थित रहे। साथ ही अकत सिंह, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अजजा शासकीय सेवक विकास संघ मुंगेली, आदित्य ध्रुव, सभापति जनपद पंचायत लोरमी, गिरीश ध्रुव, अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज लोरमी, मनोज ध्रुव, अध्यक्ष अजजा शासकीय सेवक विकास संघ लोरमी, रामेश्वर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष तथा प्रभात सिंह ध्रुव, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।

शिविर के दौरान युवाओं एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन के माध्यम से रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर रवि ध्रुव, श्रवण ध्रुव, शान सोनी, भूपेन्द्र श्रीवास, टूपेंद्र मरकाम, हेमपाल मरावी, चैन सिंह पोर्ते, केशर ध्रुव, अनिता पोर्ते, उमाकला मरावी, आर.एस. आयाम, जवाहर साहू, देवचरण सिंद्राम, रमाकांत ध्रुव, जला राम सिंद्राम, अमन ध्रुव, शेख गफ्फार, तनु सिंद्राम, संजय ध्रुव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सामाजिक एकजुटता, सेवा भावना और मानवता की मिसाल बना।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी...