आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवनांचलशिक्षा

विश्व आदिवासी दिवस पर वनवासी पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर, 4 किमी पैदल पहुंची चिकित्सकों की टीम..

अचानकमार अभयारण्य के दूरस्थ ग्राम बिसौनी में सेवा की अनूठी मिसाल, 110 वनवासी बच्चों एवं ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

लोरमी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अचानकमार अभयारण्य के दूरस्थ ग्राम बिसौनी स्थित प्रयास निःशुल्क वनवासी पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वनवासी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वनवासी पाठशाला के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन एवं लोरमी स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 70 वनवासी बच्चों एवं 40 ग्रामीणों सहित कुल 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में लोरमी स्वास्थ्य विभाग के सर्जन डॉ. रूपेश साहू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर, मुंगेली के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा ने ग्रामीणों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे लोरमी अथवा मुंगेली के शासकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

भारी बारिश के बीच 4 किलोमीटर पैदल सफर

इस आयोजन की खास बात यह रही कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन एवं चिकित्सकों की टीम ने भारी बारिश के बीच करीब 4 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया और नदी-नालों को पार करते हुए शिविर स्थल तक पहुंची। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का यह प्रयास मुंगेली जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।

यह आयोजन केवल स्वास्थ्य सेवा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वनवासी समाज के बच्चों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के प्रति जागरूकता पैदा करने की दिशा में भी एक सार्थक पहल साबित हुआ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
विश्व आदिवासी दिवस पर वनवासी पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर, 4 किमी पैदल पहुंच... विश्व आदिवासी दिवस पर लोरमी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित... हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में भव्य रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर नांदघाट-मुंगेली रोड बनेगी फोरलेन, राज्य शासन ने 21.81 करोड़ रुपए किए स्वीकृत.. पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में सिद्ध बाबा आश्रम में भव्य रुद्राभिषेक, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब..... सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल..