आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

14 गांवों से होकर गुजरी मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा ग्रामीण अंचल

लोरमी। स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने तथा देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में देशप्रेम का उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गांवों की गलियां गूंज उठीं।

उप मुख्यमंत्री साव के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड तहसील चौक झंझपुरी से शुरू हुई यात्रा डोंगरिया, उरईकछार, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही, गोड़खाम्ही और बोड़तराकला सहित 14 गांवों से होते हुए दाऊकापा पहुंची। जगह-जगह ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया।

लोरमी नगर में भी दिखा देशभक्ति का जोश

लोरमी नगर में मानस मंच से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुंगेली चौक, हटरी चौक, नया बस स्टैंड, गुरुद्वारा चौक और पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरी। नगरवासियों ने भी बड़ी संख्या में यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता रहा।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प

दाऊकापा में यात्रा के समापन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल देशभक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को ‘मुझे क्या मिलेगा’ से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमें भी राष्ट्र निर्माण में कदम से कदम मिलाकर योगदान देना चाहिए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में लोरमी प्रभारी ज्योतिनंदन दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले एवं अनिता साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, सरपंच-पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा..