आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशिक्षास्वत्रंता दिवस 15 अगस्त

लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

लोरमी/डोंगरिया, 15 अगस्त 2026। लोरमी क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फुलवारी खुर्द एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, प्रभात फेरी, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

फुलवारी खुर्द में निकली प्रभात फेरी
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फुलवारी खुर्द, संकुल भालूखोंधरा में क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती बबीता नरेंद्र पाल बंजारा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह से पहले प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” जैसे देशभक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर सरपंच देनीराम, परमेश्वर भारती, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार बंजारा, शाला विकास समिति अध्यक्ष जोहित कुमार अनंत, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष-सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, प्रधान पाठक देवीशंकर यादव, शिक्षक कृष्ण चंद्र बघेल, लक्ष्मी प्रसाद ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

डोंगरिया में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया में ग्राम सरपंच श्रीमती प्रतिमा रंगनाथ श्रीवास के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री नागेंद्र पटेल, भाजपा मंडल लोरमी महामंत्री श्री संदीप सोनी एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री धनिराम कोल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रीमती पंचोबाई यादव की स्मृति में कक्षा 12वीं के शीर्ष तीन विद्यार्थियों को प्राचार्य श्री रामाशंकर यादव ने क्रमशः ₹3100, ₹2100 एवं ₹1100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

समारोह में पंचगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती.. लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्य...