आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमीसफलतासामाजिक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा…

लोरमी। छत्तीसगढ़ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोरमी विधानसभा के ग्राम मेघापारा, गोलहापारा एवं घठोली में तिरंगा यात्रा और जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए।

विनय साहू ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष अशवंत कुमार साहू, गणेश साहू, संतोष तिवारी, फागुराम यादव, रामनारायण साहू, बृजलाल साहू (BL-2), जनपद प्रतिनिधि प्रदीप गायकवाड़, रामकुमार साहू, उप सरपंच गेंदलाल साहू, शंकर साहू, दिनेश तिवारी, राकेश निषाद, विनोद साहू, पुष्पेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, प्रदीप साहू, डगर साहू, गौरकरण साहू, पुनाराम पटेल, सागर साहू, सतीश साहू, रवि यादव, अजय साहू, जय साहू, रमेश यादव, मनोज साहू, दिलेश साहू, नरेश साहू, केवल एवं किशन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने ‘हर घर तिरंगा—घर-घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली दौरे को लेकर मुंगेली पुलिस अलर्ट, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था... मुंगेली में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, 30 पौवा शराब और पल्सर बाइक जब्त. मुंगेली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पाव देशी शराब जब्त.. बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध.. सेमरिया में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का समापन.. कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज.. मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में.. मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि...