अपराध पर पुलिस सफलखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलतासाइबर क्राइम

शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल..

लोरमी। शासकीय नल-जल योजना के तहत रखे लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में लोरमी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित सिंह ठाकुर (29 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड, गाड़ाटोला मोड़ के पास निर्माण स्थल पर शासकीय नल-जल योजना के तहत 30 नग डीआई पाइप रखे गए थे। इनमें से 10 जून 2026 को 24 नग डीआई पाइप चोरी हो गए थे। चोरी किए गए पाइपों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में प्रार्थी बालगा भास्कर राव की रिपोर्ट पर 26 जून 2026 को थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 272/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कबाड़ी दुकान तक पहुंची पुलिस की जांच

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किए गए पाइपों को अनूपपुर-शहडोल मार्ग स्थित कुदौली के एक कबाड़ी दुकान में बेचा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी दुकान संचालक अनुज कुमार नामदेव (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में चोरी के पाइपों को ट्रक क्रमांक CG 04 MG 3817 के माध्यम से कबाड़ी दुकान तक पहुंचाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने कबाड़ी दुकान से चोरी किए गए पाइप बरामद किए और आरोपी अनुज कुमार नामदेव को 28 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए पाइपों को ट्रक में भरकर बिक्री के लिए भेजने में उसकी भूमिका थी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया। न्यायालय के आदेश पर बालक को 30 जून को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

दो महीने से फरार था मुख्य आरोपी

मामले में मुख्य आरोपी अमित सिंह ठाकुर, पिता ज्ञानेन्द्र सिंह, निवासी छोटे अतरगुड़ा, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़, हाल मुकाम संतोषीनगर रायपुर, घटना के बाद से फरार चल रहा था।

लोरमी पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को रायपुर से हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और 17 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना लोरमी पुलिस द्वारा की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, प्रधान आरक्षक दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, देवी नवरंग, दिलेश्वर साहू, रेखराम नेताम, कवि टोप्पो एवं ईश्वर मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से शासकीय योजना से जुड़े पाइप चोरी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ प्रकरण की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला... मुंगेली जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम..