आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज

कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब..

कोनचरा। श्री सिद्ध बाबा आश्रम कोनचरा में परम श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज के पावन सानिध्य में भव्य रुद्राभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ संपन्न हुआ। श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंत्रोच्चार, शंखध्वनि, संकीर्तन और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा आश्रम परिसर शिवमय नजर आया।

सात वर्षों से जारी है रुद्राभिषेक की परंपरा

बताया गया कि पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज के मार्गदर्शन में श्रावण मास के दौरान सभी आश्रमों में लगातार सात वर्षों से रुद्राभिषेक की पावन परंपरा निभाई जा रही है। इसी कड़ी में कोनचरा स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में भी विधि-विधान से भगवान शिव का महाभिषेक किया गया।

पूज्य स्वामी जी महाराज के आश्रम पहुंचने पर हरिकीर्तन महिला मंडलियों ने मधुर संकीर्तन एवं मंगलगान के साथ उनका भावपूर्ण स्वागत किया। गुरु-दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे परिसर में गुरु-महिमा, भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ महाभिषेक

विद्वान आचार्यों ने पूज्य स्वामी जी महाराज की उपस्थिति में भगवान शिव के प्रिय मंत्रों एवं श्री रुद्रम का सस्वर वैदिक पाठ किया। इसके बाद लोककल्याण, सुख-समृद्धि, मंगल एवं विश्वशांति की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शहद, गन्ने के रस और पवित्र गंगाजल सहित विभिन्न द्रव्यों से विधि-विधानपूर्वक महाभिषेक किया गया।

रुद्राभिषेक के दौरान गूंजते वैदिक मंत्रों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष ने श्रद्धालुओं में विशेष आध्यात्मिक उत्साह का संचार किया। शिव आराधना के साथ गुरु-पूजन का भी विशेष महत्व रहा और श्रद्धालुओं ने पूज्य स्वामी जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु सानिध्य में हुआ बालक का अन्नप्राशन संस्कार

धार्मिक आयोजन के दौरान पूज्य स्वामी जी महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वाद में एक बालक का अन्नप्राशन संस्कार भी विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। परिवारजनों ने गुरु सानिध्य में हुए इस संस्कार को बालक के मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किया।

माँ शाकंभरी आश्रम में पटेल समाज का धार्मिक आयोजन

कोनचरा स्थित माँ शाकंभरी आश्रम में प्रतिवर्ष पटेल समाज द्वारा माँ शाकंभरी जी का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। सुरम्य प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। पूज्य स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हुए रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान ने आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ा दिया।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पूजन-अनुष्ठान के पश्चात ग्रामवासियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कोनचरा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। सुखेना, बरपाली, जरगा, सोढ़हा कला, केंदा, कुरुवार, बेलगहना, लोरमी सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न यह आयोजन गुरु-भक्ति, शिव आराधना, संस्कार और सामूहिक आस्था का सुंदर संगम रहा। श्रद्धालुओं की भीड़, मधुर संकीर्तन और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से कोनचरा का माँ शाकंभरी आश्रम देर तक भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.. गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए...