उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी क्षेत्र के 15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति…


लोरमी, 18 मई।
क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी क्षेत्र के 15 हाई स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति लो.नि.वि. विशेष मरम्मत मद के अंतर्गत दी गई है, जिससे लंबे समय से जर्जर हालत में खड़े स्कूल भवनों के सुधार का रास्ता साफ हो गया है।
“सुघर स्कूल–सुघ्घर पढ़ाई” पर जोर
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुदृढ़ भवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार शिक्षा क्षेत्र के प्रति गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान कई स्कूल भवनों की खराब स्थिति स्पष्ट हुई थी, जिसे देखते हुए अब इनके मरम्मत कार्य को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
किन-किन स्कूलों को मिली मंजूरी
स्वीकृति सूची में लोरमी क्षेत्र के निम्न हाई स्कूल शामिल हैं—
लोरमी गर्ल्स हाई स्कूल – 16.25 लाख
झाफल हाई स्कूल – 15.36 लाख
मोहबंधा – 16.26 लाख
परदेशीकापा – 19.93 लाख
भालुखोंदरा – 19.93 लाख
करनकापा – 19.93 लाख
बोड़तरा – 15.73 लाख
बघमार – 15.40 लाख
दाऊकापा – 15.33 लाख
खपरीकला – 18.23 लाख
भाठा – 15.33 लाख
लगरा – 14.46 लाख
कोयलारी – 15.41 लाख
मनोहरपुर – 16.43 लाख
चंदली – 15.41 लाख
कुल स्वीकृत राशि — 2 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये
ग्रामीणों ने जताया आभार
मरम्मत स्वीकृति की खबर से ग्रामीणों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई... जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा.. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी.. कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी चलाते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव