उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीविकास कार्य

लोरमी नगर को 7.42 करोड़ की बड़ी सौगात, 18 वार्डों में होंगे 86 विकास कार्य…


उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से मिली मंजूरी, सीसी रोड, नाली, पेवर ब्लॉक समेत आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार


मुंगेली/लोरमी, 25 जून 2026।
नगर पालिका परिषद लोरमी को शहरी विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। राज्य के उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव के विशेष प्रयासों से नगर पालिका के 18 वार्डों में 86 अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ 42 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली, पेवर ब्लॉक, चबूतरा, बाउंड्रीवाल, जल निकासी व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों के विकास जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे।
यह स्वीकृति केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे लोरमी के सुनियोजित शहरी विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और मजबूत आधारभूत ढांचे की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे नगर के सभी 18 वार्डों में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।


नागरिकों की मांगों को मिली प्राथमिकता
नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांगों को प्राथमिकता देते हुए पहली बार इतनी बड़ी राशि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
नगर पालिका के अनुसार, स्वीकृत कार्यों में शामिल अधिकांश मांगें उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नगर भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा रखी गई थीं। इन्हें संबंधित वार्ड पार्षदों की सहमति और प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी गई है।


जल निकासी की समस्या के समाधान की उम्मीद
नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल ने विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 05 में लंबे समय से बनी जल निकासी समस्या के समाधान के लिए तीन नालियों की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी।


“नगर की हर जरूरत पर गंभीर हैं उपमुख्यमंत्री”
लोक निर्माण विभाग के सभापति विश्वास दुबे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव नगर की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दिला रहे हैं। यह उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच को दर्शाता है।


समय-सीमा में कार्य पूरे होने पर बदलेगी लोरमी की तस्वीर
नगर पालिका से जुड़े जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि स्वीकृत सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे होते हैं, तो लोरमी नगर में आधारभूत सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा, नागरिकों की दैनिक परेशानियां कम होंगी और नगर विकास को नई गति मिलेगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी नगर को 7.42 करोड़ की बड़ी सौगात, 18 वार्डों में होंगे 86 विकास कार्य... शासकीय हाई स्कूल ढोलगी में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी क्षेत्र में 101.18 लाख के विकास कार्य मंजूरी.. ऑपरेशन ‘बाज’ में बड़ी सफलता: झारखंड का तस्कर गिरफ्तार, 2.46 लाख की नाइट्रा टेबलेट जब्त.. शाला प्रवेश उत्सव: तिलक, पुष्प और मिठाई से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत... डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव