अपराध पर पुलिस सफलखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी जेल भेजा


मुंगेली, 18 जून 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
शादी का झांसा देकर भगाया, किया शोषण
चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में 13 मई 2026 को एक प्रार्थी ने अपनी नाबालिग पुत्री के बहला-फुसलाकर भगाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 50/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी मुंगेली ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में एएसपी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी और अपहृत नाबालिग की तलाश शुरू की गई।
ग्राम लीलापुर से मिली सफलता
लगातार तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 जून 2026 को ग्राम लीलापुर में दबिश दी। यहां से नाबालिग को आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ सुनील (उम्र 20 वर्ष), पिता – तिहारी साहू, निवासी लीलापुर, चौकी डिंडौरी के कब्जे से बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान पीड़िता ने आरोपी द्वारा दैहिक शोषण किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद मामले में धारा 137(2), 64(2)(ड), 87, 65(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गई।
आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, थाना प्रभारी चिल्फी
सउनि. मनक राम ध्रुव, चौकी प्रभारी डिंडौरी
प्र.आर. श्याम डहरिया
प्र.आर. गुलाब राजपूत
आर. पवन गंधर्व
आर. मनोज राजपूत
आर. नागेश साहू
महिला आर. संगीता बर्मन
सैनिक हरीश ठाकुर

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा... दुपहिया पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बरसात से पहले बिलासपुर के विकास कार्यों का लिया जायजा... मनियारी नदी किनारे गांजा की खेती का भंडाफोड़, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार खुड़िया जलाशय की नहरें बन रही हैं कूड़ाघर, सिंचाई और पर्यावरण पर बढ़ा खतरा... लोरमी महाविद्यालय को 72.80 लाख की सौगात, पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन... लोरमी नगर को 7.42 करोड़ की बड़ी सौगात, 18 वार्डों में होंगे 86 विकास कार्य... शासकीय हाई स्कूल ढोलगी में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव