मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार

₹5,000 इनामी आरोपी तखतपुर से दबोचा गया
मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर थाना जरहागांव पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म के फरार आरोपी रूपेश उर्फ पप्पू निर्मलकर को तखतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अदालत से स्थायी वारंट जारी था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित था।
प्रकरण वर्ष 2024 के अपराध क्रमांक 176/2024 से संबंधित है, जिसमें आरोपी ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
दिनांक 26 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम टिकरीपारा (तखतपुर) में दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शोभा यादव, आरक्षक उमेश सोनवानी, आरक्षक रोहित पटेल व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




