क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसड़क दुर्घटना

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत


मुंगेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्राम झाफल पुलिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG 04 HW 4024) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक (क्रमांक CG 28 S 7069) सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम तिलकपुर निवासी 54 वर्षीय शिक्षक अजीत डाहीरे (पिता अमृत दास डाहीरे) को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक तिलकपुर से बैगाकापा की ओर जा रहे थे, तभी झापल पुलिया के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही उनकी जान चली गई।
ग्रामीणों में आक्रोश, हादसों की आशंका पहले से थी स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जहां यह हादसा हुआ, वह चारों ओर से खुला मार्ग है और यहां अक्सर वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। ग्रामीणों ने पहले भी इस स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका जताई थी, लेकिन कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।
पुलिस ने की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर करता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पदयात्रा, वेतन विसंगति और TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन लोरमी के राम्हेपुर में गृह मंदिर में नागराज के दर्शन, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति... साइबर जागृति अभियान के तहत मुंगेली पुलिस का जागरूकता अभियान.. कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.. गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान..