खास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसड़क दुर्घटनासफलता

दूल्हा–दुल्हन सवार कार में लगी आग, मचा हड़कंप!चालक की सूझबूझ से बाल-बाल बचे सभी, पुलिस-दमकल ने काबू पाया..


सोमवार सुबह ग्राम बंधवा पुलिया के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बेमेतरा से विवाह कर लौट रही बारातियों की कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार में सवार दूल्हा–दुल्हन समेत सभी परिजन मौके से कूदकर किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। हादसा बड़ा रूप ले सकता था, लेकिन उनकी तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।

आग पर काबू पाते


घटना लगभग सुबह 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार मोहतरा  के लोग विवाह उपरांत विदाई के बाद बोधापारा मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। सफर के बीच अचानक कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पल में आग ने भीषण रूप ले लिया। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर सभी को बाहर निकलने का इशारा किया, जिससे सभी सुरक्षित बाहर आ गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत लालपुर थाना प्रभारी सुंदरलाल गोरले को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती, कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
आगजनी के दौरान कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने बहाल कराया।
सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पदयात्रा, वेतन विसंगति और TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन लोरमी के राम्हेपुर में गृह मंदिर में नागराज के दर्शन, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति... साइबर जागृति अभियान के तहत मुंगेली पुलिस का जागरूकता अभियान.. कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.. गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान..