खास खबरछत्तीसगढ़जरा हटके खबरपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

लोरमी में सनसनी: घर के सामने मिला गौवंश का कटा सिर, पुलिस जांच में जुटी..


लोरमी/चिल्फी। शनिवार, 3 जनवरी 2026
लोरमी चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम भस्करा में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण के घर के ठीक सामने गौवंश का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना फैली। देखते ही देखते मौके पर सरपंच, बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना पर एसडीओपी हरविंदर सिंह, चिल्फी टीआई रघुवीर चंद्र, तथा डिंडोरी चौकी प्रभारी मनक ध्रुव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया।


वहीं, पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने बताया कि
गौवंश का सिर धारदार हथियार से काटा गया है।
मृत बछड़े की उम्र लगभग 1 से 1.5 माह रही होगी।
कटाई लगभग 1 घंटे के भीतर की प्रतीत होती है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ डिंडोरी चौकी में धारा 325 बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ पशु कृषक अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस आसपास के क्षेत्र, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
घटना से गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती.. लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्य... नवलपुर डबल मर्डर का खुलासा: जमीन के 50 डिसमिल के लिए भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट शिक्षकों की कमी पर भड़का छात्राओं का आक्रोश, NH-130A पर किया चक्काजाम 38 साल की सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल को भावभीनी विदाई, सजे वाहन से घर रवाना हुए.. सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली, विनय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदा...