अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरगांजा तस्करछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलता

ब्राउन शुगर तस्करी पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार — 2 लाख का माल जप्त


मुंगेली, 18 फरवरी 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख रुपये का सामान जप्त किया गया है।


नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत कार्रवाई तेज
भारत सरकार के अभियान “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्ती बढ़ाई गई है। इसी क्रम में साइबर सेल व सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि बी.आर. साव स्कूल मैदान में तीन युवक ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।


घेराबंदी कर 3 आरोपी पकड़े गए
टीम ने मौके पर घेराबंदी कर
अजय देवांगन (40)
कृष्ण कमल डाहिरे (22)
कोमल यादव (22)
को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास से 11 पैकेट ब्राउन शुगर (14.51 ग्राम) बरामद हुई।


पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे किशोर ध्रुव और अमित साहू (दोनों निवासी झझपुरी खुर्द, थाना जरहागांव) के कहने पर ब्राउन शुगर मंगाकर बेचने पहुंचे थे।
बाकी दो आरोपी भी गिरफ्तार
जांच के बाद पुलिस ने
4. किशोर ध्रुव (36)
5. अमित साहू (38)
को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। दोनों के मोबाइल भी जप्त किए गए।


सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 60/2026, धारा 21(ख) NDPS एक्ट दर्ज किया गया है।
जप्ती विवरण
ब्राउन शुगर – 14.51 ग्राम (कीमत 65,000/-)
मोबाइल – 05 नग (कीमत 70,000/-)
मोटरसाइकिल NS पल्सर – 01 (कीमत 65,000/-)
कुल जप्ती – लगभग ₹2,00,000/-


पुलिस की अपील
मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या उपयोग की कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कार्रवाई में शामिल टीम
निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उपनिरीक्षक पारख साहू, सउनि ईश्वर राजपूत सहित सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी.. कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी चलाते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव पैसे डबल का सपना, निवेशकों की बढ़ी परेशानी; शिकायतों के बाद कार्रवाई की तैयारी अग्निवीर चयन सूची में मुंगेली के युवाओं का दम, 20 से अधिक युवकों ने लहराया परचम... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे... गंगा दशहरा महोत्सव : सेवा, सत्संग और आत्मिक जागरण का भव्य द्विदिवसीय आयोजन