उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोकनिर्माण विभागलोरमीलोरमी विधायकविकास कार्य

लोरमी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात: 5 सड़कों के निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंजूर किए 15 करोड़ 59 हजार रुपये…



छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम एवं लोरमी विधायक अरुण साव लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने लोरमी विधानसभा क्षेत्र की पाँच महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हेतु 15 करोड़ 59 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़क निर्माण कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और भी सुगम होगा।
लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2025-26 के बजट में डिप्टी सीएम साव की अनुशंसा पर निम्न सड़क निर्माण कार्यों को शामिल किया है—
स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य
ग्राम हड़गांव–कोतरी मार्ग (लंबाई 2.70 किमी)
स्वीकृत राशि – 354.38 लाख रुपये
ग्राम डिंडोल माइनर केनाल–चंद्रपुर विचारपुर मार्ग (लंबाई 2.00 किमी)
स्वीकृत राशि – 248.79 लाख रुपये
ग्राम नवलपुर–कोतरी हाई स्कूल मार्ग (लंबाई 2.625 किमी)
स्वीकृत राशि – 279.77 लाख रुपये
मुख्य मार्ग से सेमरिया–लछनपुर मार्ग (लंबाई 2.00 किमी)
स्वीकृत राशि – 230.16 लाख रुपये
ग्राम डिडौरी–चंदियाभाठा मार्ग (लंबाई 2.60 किमी)
स्वीकृत राशि – 388.89 लाख रुपये
इन स्वीकृतियों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प