उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़छात्र संगठनजनहितपुलिस अधीक्षकरायपुरशिक्षासफलता

दूरस्थ शिक्षा में पढ़ाई का मौका: PSSOU ने जारी की प्रवेश अधिसूचना

रायपुर/बिलासपुर- 19 फरवरी 2026 –

PSSOU में जनवरी सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन एडमिशन शुरू, 27 फरवरी तक करें आवेदन
बिलासपुर। पं. सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय (PSSOU) ने शैक्षणिक सत्र जनवरी–दिसंबर 2026 के लिए दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के अंतर्गत विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ऑनलाइन आवेदन 1 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो गए हैं और 27 फरवरी 2026 मध्यरात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।


कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध?
स्नातक (UG)
बी.ए. – 3 वर्ष (10+2)
बी.एस.सी. जीवविज्ञान – 3 वर्ष (10+2 जीवविज्ञान समूह)
बी.एस.सी. गणित – 3 वर्ष (10+2 गणित समूह)
बी.लिब एंड इन्फॉर्मेशन साइंस – 1 वर्ष
स्नातकोत्तर (PG)
एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र) – 2 वर्ष
एम.ए. शिक्षा – 2 वर्ष
एम.ए. छत्तीसगढ़ी – 2 वर्ष
एम.एस.डब्ल्यू – 2 वर्ष
एम.कॉम – 2 वर्ष
एम.ए./एम.एस.सी. गणित – 2 वर्ष
एम.एस.सी. कंप्यूटर साइंस – 2 वर्ष (बीएससी-CS/बीसीए/बी.टेक-CS योग्य)
डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा
पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन – 1 वर्ष
डिप्लोमा इन योग साइंस – 1 वर्ष
डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन – 1 वर्ष (10+2)
डिप्लोमा इन साइकोलॉजिकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग – 1 वर्ष
रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान डिप्लोमा – 1 वर्ष


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in� या https://www.pssou.net/portal/� पर जाएं।
Online Admission लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी रखें:
10वीं/12वीं एवं अंतिम योग्यता प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो (50 KB)
हस्ताक्षर (20 KB)
जाति/अन्य प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
नाम, पिता/पति व माता का नाम हिंदी में सही-सही भरना आवश्यक।
शुल्क भुगतान दो माध्यमों से:
ऑनलाइन पेमेंट (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग)
बैंक चालान (ग्रामीण बैंक/बैंक ऑफ बड़ौदा)
विशेष: पोर्टल शुल्क पूरी तरह निःशुल्क है।


फॉर्म व शुल्क सत्यापन
अध्ययन केंद्रों द्वारा फॉर्म का सत्यापन स्वतः किया जाएगा।
सत्यापन होने पर 8–10 दिनों में SMS से सूचना मिलेगी।
यदि कोई आपत्ति होती है, तो उसे एक सप्ताह के भीतर सुधारा जाना आवश्यक है।
अंतिम तिथि
27 फरवरी 2026, रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं..