क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

छेड़छाड़ के आरोप में लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार


मुंगेली, 19 फरवरी 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में लोरमी पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम भाठापारा की है, जहां 17 फरवरी को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले वेदप्रकाश एवं रंजीत अग्रवाल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर में जबरन घुसकर दरवाजा तोड़ा, हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ की और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 52/26 धारा 74, 332(सी), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में आरोपियों —
रंजीत अग्रवाल, पिता प्रदीप, उम्र 26 वर्ष
वेदप्रकाश अग्रवाल, पिता प्रदीप, उम्र 28 वर्ष
निवासी वार्ड क्रमांक 15, गायत्रीपारा लोरमी — ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें 18 फरवरी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), उपनिरीक्षक मानसिंह परिहार, आरक्षक सीताराम बर्मन, रेखराम नेताम एवं कवि टोप्पो की भूमिका उल्लेखनीय रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ईश्वर साहू को बिलासपुर संभाग आईटी सेल संयोजक पद पर पुनः मिली नियुक्ति.. भारतीय जनता पार्टी लोरमी विधानसभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस.. श्रीमद् भागवत कथा में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का आगमन; दिव्य उपदेशों से भावविभोर हुए श्रद्धाल... शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहँगी में कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिवस पर विदाई समारोह आयोजित ग्राम ठकुरीकापा में 7.2 बल्क लीटर अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार लोरमी में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभउप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले – “भाजपा में कार्यकर्ता ह... जिले में बढ़ती गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारीहीटवेव से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेज़ों से ज़मीन हड़पने की कोशिश नाकाम, आरोपी छगनलाल वर्मा... संपत्ति की लालच में रचा गया खौफनाक खेल: “त्रिनयन एप” से खुली सेवानिवृत्त लेखापाल की हत्या की गुत्थी.... सीसीटीवी बना सबसे बड़ा गवाह: दो भाइयों को हत्या के प्रयास में 10-10 साल की सजा