खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीलोरमी विधायक

लोरमी में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभउप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले – “भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद”


लोरमी। कबीर भवन लोरमी में आज भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ अनुशासन, निष्ठा और समर्पण को सर्वोच्च माना जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत, समर्पण और वैचारिक मजबूती के दम पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। “सीखना एक सतत प्रक्रिया है, और यही भावना इस प्रशिक्षण अभियान का आधार है,” साव ने कहा। उन्होंने शिविर में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।


अनुशासन और वैचारिक मजबूती पर जोर
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का उद्देश्य केवल संगठन चलाना नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।


उन्होंने कहा—
“समय के साथ सभी को उनका अधिकार मिलता है। जो अच्छा और समर्पित कार्य करता है, उसे उसका फल अवश्य मिलता है।”
पूर्व विधायक भूपेंद्र ठाकुर का संबोधन
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा में सबसे बड़ा सम्मान नेता बनना नहीं, बल्कि कार्यकर्ता बने रहना है।


उन्होंने कहा—
“पद चाहे जो भी हो, अंत में जनता के बीच हमें कार्यकर्ता के रूप में ही जाना जाता है। इसलिए इस पद की गरिमा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
लोरमी एवं देवरहाट मंडल से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, वरिष्ठ नेता कोमल गिरी गोस्वामी, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, विनय साहू , जिला भाजपा महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, रवि शर्मा , अभिषेक पाठक , मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, धनीराम यादव, महाजन जायसवाल सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता।


दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक सत्र और नेतृत्व विकास पर विभिन्न विषयों विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित..