खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावप्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदीभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

भारतीय जनता पार्टी लोरमी विधानसभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस..


लोरमी। भारतीय जनता पार्टी लोरमी विधानसभा परिवार द्वारा आज लोरमी की पावन धरा पर बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के प्रणेता एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के आधार स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्र सेवा के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
वरिष्ठजनों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला सशक्त संगठन है। पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पद बदलते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता जीवनभर कार्यकर्ता ही रहता है।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने दिया।
वहीं जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, विनय साहू , रामकुमार गुप्ता, महाजन जायसवाल, संतोष साहू, राकेश दुबे, रामेश्वर बंजारे, महेंद्र खत्री, राजेंद्र सलूजा ने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संदीप सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, अशोक जयसवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना देवी दास, मंडल महामंत्री माधव तिवारी, सावित्री राजपूत, भाजयुमो जिला महामंत्री घनेद्र राजपूत, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मेधा वैष्णव, रामावतार राजपूत, तितारा राजपूत, फागू यादव, शत्रुहन यादव, तामेश्वर साहू, मुकुल तिवारी, मुकेश जायसवाल, श्रेया त्रिपाठी, हितेश सपारिया, रेखा ठाकुर, अंजली शर्मा, शीतला जायसवाल, प्रतिमा श्रीवास, पूर्णिमा अहिरवार, आदित्य ध्रुव, सुरेंद्र साहू, दुर्गेश तिवारी, कुंज बिहारी तिवारी, छेदु यादव, उमेश ध्रुव, रघुनाथ साहू, पारस साहू, देवेंद्र केसरवानी, गोलू विश्वकर्मा, भीष्म राजपूत सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


देवरहट मंडल में भी मनाया गया स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देवरहट मंडल द्वारा ग्राम औराबांधा में पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी के बलिदानियों को याद कर उनके संघर्षों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, देवरहट मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित साहू, मंडल महामंत्री हीरा साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर साहू, जनपद सदस्य सुरजीत भार्गव, फागूराम साहू, प्रतिनिधि प्रदीप साहू, मंडल उपाध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित राजपूत, युवा मोर्चा महामंत्री बाबूराम साहू, ग्राम सरपंच दरबारी साहू, नवलपुर सरपंच कालेश्वर कश्यप, पीपरखुटा सरपंच मनीष कश्यप, किसान मोर्चा प्रदेश सत्कार सह प्रभारी नारायण सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजाराम साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष लालाराम जायसवाल, किसान मोर्चा महामंत्री चंद्रप्रकाश श्रीवास, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रतिनिधि राजेंद्र टंडन सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा इतवारी साहू, छत्तू कश्यप, टेक राम साहू, चेतन साहू, दीलहरण साहू, मोहन बंजारी, दयाल दास डाहीरे, नकुल नवरंग, ओमकार कुलमित्र, राकेश साहू, अमित बैस, भारत कश्यप, राजेंद्र साहू, रामभरोस कश्यप, गोवर्धन जांगड़े, लक्ष्मण साहू, डाला राम साहू, मालिक राम साहू, दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ईश्वर साहू को बिलासपुर संभाग आईटी सेल संयोजक पद पर पुनः मिली नियुक्ति.. भारतीय जनता पार्टी लोरमी विधानसभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस.. श्रीमद् भागवत कथा में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का आगमन; दिव्य उपदेशों से भावविभोर हुए श्रद्धाल... शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहँगी में कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिवस पर विदाई समारोह आयोजित ग्राम ठकुरीकापा में 7.2 बल्क लीटर अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार लोरमी में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभउप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले – “भाजपा में कार्यकर्ता ह... जिले में बढ़ती गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारीहीटवेव से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेज़ों से ज़मीन हड़पने की कोशिश नाकाम, आरोपी छगनलाल वर्मा... संपत्ति की लालच में रचा गया खौफनाक खेल: “त्रिनयन एप” से खुली सेवानिवृत्त लेखापाल की हत्या की गुत्थी.... सीसीटीवी बना सबसे बड़ा गवाह: दो भाइयों को हत्या के प्रयास में 10-10 साल की सजा