कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितजरा हटके खबरपुलिस अधीक्षकबिलासपुरभीषण गर्मीमुंगेलीलोरमीस्वास्थ्य

जिले में बढ़ती गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारीहीटवेव से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील…


मुंगेली। जिले में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि तेज गर्मी में हीट रैश, चक्कर, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण दिख सकते हैं। शरीर का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंचने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, जिसे तत्काल चिकित्सा की जरूरत होती है।


कलेक्टर कुन्दन कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचें, पर्याप्त पानी, ओआरएस, जूस, छाछ का सेवन करें और हल्के सूती कपड़े पहनें। बाहर निकलने पर सिर व कान ढककर रखने की सलाह दी गई है।
जिला प्रशासन ने सभी अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर, दवाइयों, आईवी फ्लूड और शीतलन सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आशा-कार्यकर्ताओं व मितानिनों की किट भी रिफिल की जा रही है।
सीएमएचओ डॉ. शीला साहा ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मजदूरों पर गर्मी का खतरा अधिक रहता है। बेहोशी, तेज बुखार, कमजोरी या पसीना बंद होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत ठंडी जगह ले जाएं और 108 से चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि समय पर सावधानी ही गर्मी से बचाव का सबसे असरदार तरीका है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा... दुपहिया पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बरसात से पहले बिलासपुर के विकास कार्यों का लिया जायजा... मनियारी नदी किनारे गांजा की खेती का भंडाफोड़, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार खुड़िया जलाशय की नहरें बन रही हैं कूड़ाघर, सिंचाई और पर्यावरण पर बढ़ा खतरा... लोरमी महाविद्यालय को 72.80 लाख की सौगात, पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन... लोरमी नगर को 7.42 करोड़ की बड़ी सौगात, 18 वार्डों में होंगे 86 विकास कार्य... शासकीय हाई स्कूल ढोलगी में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव