खास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीलोरमीशिक्षा

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहँगी में कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिवस पर विदाई समारोह आयोजित

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहँगी में कक्षा आठवीं की केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिवस पर विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में परीक्षा केंद्र अध्यक्ष नागेंद्र कुमार कश्यप एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भागवत पात्रे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इसके पश्चात विद्यार्थियों को समोसा, मिक्सचर, मिठाई एवं चॉकलेट वितरित कर स्नेहपूर्वक विदाई दी गई।
बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन हेतु विद्यालय परिवार की ओर से नागेंद्र कुमार कश्यप का साल, डायरी एवं कलम प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिजीत तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक झुमुक लाल राजपूत, शिक्षक चंद्रकांत डडसेना, अविदा परवीन, उमाकला मरावी, सुनीता टांडिया, गेन्दलाल बुनकर, चन्द्रिका यादव सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...