आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावलोरमी विधायकवनांचल

भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण..


लोरमी। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा गुरुवार को भूतकछार गांव में एक बार फिर जीवंत हो उठी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने गांव में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रतिमा अनावरण के दौरान पूरा वातावरण जनजातीय गौरव और सम्मान की भावना से सराबोर नजर आया। ग्रामीणों ने अपने महानायक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।


इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक जनजातीय नायक नहीं, बल्कि स्वाभिमान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनका जीवन आज भी युवाओं को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, संस्कृति और गौरव से जोड़ने का कार्य करेगी।
ग्रामीणों की मांग पर श्री साव ने मुक्तिधाम शेड और प्रतीक्षालय निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय समाज के सम्मान और विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से आदिवासी अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाना उनके योगदान के प्रति राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्षों तक जनजातीय वीरों के योगदान को वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वे हकदार थे, लेकिन आज देशभर में उनके इतिहास को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संग्रहालयों, स्मारकों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
भूतकछार में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अब केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, संघर्ष और गौरव की अमर पहचान बनकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई... जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा..