खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीलोरमी

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ..


लोरमी।किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का भव्य शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक Arun Sao के करकमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। उपमुख्यमंत्री ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर कृषि केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री एवं बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता धनीराम यादव, विक्रम सिंह वर्मा, अनीता कोमल साहू, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, सीकू दुबे, दिनेश साहू, स्वार्थित दिवाकर, रामेश्वर बंजारे, जनपद सदस्य राजेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू (डिंडोरी), हुक्मीचंद जायसवाल, रघुवीर साहू, जन्मेजय जायसवाल, धनीराम जायसवाल, रमेश जायसवाल, फूलचंद घृतलहरे, अशोक घृतलहरे, गोविंद बघेल, देवदास भास्कर, कुंभ उज्जैनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रिंस बघेल कृषि केंद्र के संचालक गोलू बघेल, बलराम बघेल, खेम सिंह बघेल, संजू बघेल, विजय बघेल एवं प्रिंस बघेल ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में हरिकिशन खत्री, घनश्याम खत्री, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, संतोष साहू, पवन खत्री सहित बघेल परिवार एवं क्षेत्र के अनेक नागरिक मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कृषि केंद्र की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र क्षेत्र के किसानों को बेहतर कृषि सेवाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...