आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीबिलासपुरबेलगहनाश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराजहिन्दू संगठन

बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व…

बेलगहना। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बेलगहना स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद परमहंस महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रातः 7 बजे पूज्य स्वामी जी अपने अनुयायियों के साथ 200 से अधिक वाहनों के काफिले में मानस तीर्थ सोनकुंड आश्रम पहुंचे। यहां ध्वज पूजन, समाधि पूजन, व्यास पूजन तथा गुरु दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा लेकर अपने आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत की।

स्वामी जी ने अपने संदेश में कहा कि गुरु कोई शरीर नहीं, बल्कि एक दिव्य तत्व हैं, जो संपूर्ण ब्रह्मांड में विद्यमान है। गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं और जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।

दोपहर 3 बजे बेलगहना स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम लौटने के बाद गुरुदेव की चरण पादुका एवं सिद्ध बाबा जी का विधिवत पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी पहुंचे और पूज्य स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भजन-संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

महापर्व के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवा समिति, प्रबंध समिति, पुलिस प्रशासन एवं विद्युत विभाग का सहयोग सराहनीय रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...