क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकलोरमीसड़क दुर्घटना

लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा..


लोरमी। कोटा-लोरमी मार्ग पर ग्राम लोकबंद के पास गुरुवार रात प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा की कार पर अज्ञात लोगों ने कथित रूप से लूट की नीयत से पथराव कर दिया। घटना में कार का चालक साइड का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सतीश मिश्रा, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, सतीश मिश्रा अपने परिवार के साथ बिलासपुर से लोरमी लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे लोकबंद के पास सड़क पर मवेशियों के कारण वाहन की रफ्तार धीमी हुई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े कुछ अज्ञात लोगों ने वाहन रोकने का प्रयास किया। चालक द्वारा वाहन नहीं रोकने पर पत्थर फेंका गया, जिससे कार का शीशा टूट गया। चालक विशाल मिश्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन नहीं रोका और सीधे लोरमी पहुंचकर परिवार को सुरक्षित बचा लिया।
घटना की शिकायत जूनापारा पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कोटा-लोरमी मार्ग पर नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


मवेशियों की समस्या भी बनी चिंता
बिलासपुर-लोरमी मार्ग पर रात के समय सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा वाहनों की गति धीमी कर देता है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर निगरानी रखने और सड़क से मवेशियों को हटाने की प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ लोरमी नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ..