क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेली

चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार


पड़ाव चौक के पास वारदात, चाकू और लूटी गई नकदी बरामद
मुंगेली। शहर के पड़ाव चौक के पास बिरयानी दुकान संचालक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू तथा लूटी गई नकदी में से 2,400 रुपये बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने की।
पुलिस के अनुसार, फरहाद अख्तर उर्फ सोहेल (33 वर्ष) निवासी दाऊपारा, रामगढ़ रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह अपनी बिरयानी दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान दो युवक दुकान पर पहुंचे और बिरयानी मांगी। दुकान बंद होने की बात कहने पर एक युवक ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी और गल्ले में रखी दिनभर की कमाई, करीब 4,000 रुपये, लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर फरहाद का पीछा भी किया। फरहाद के शोर मचाने पर आरोपी पड़ाव चौक की ओर भाग निकले।
मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 309(4), 312 एवं 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिषेक टोंडे उर्फ जादू (21 वर्ष) निवासी नवागढ़, जिला बेमेतरा (हाल निवासी अंबेडकर वार्ड, मुंगेली) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू और 2,400 रुपये नकद जब्त किए। आरोपी अभिषेक टोंडे को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष