उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीरायपुरलोरमीलोरमी विधायकवनांचल

बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर्देश…

लोरमी/रायपुर..

लोरमी वनांचल क्षेत्र के झिरिया गांव में बरगद की छांव तले आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया गया।


ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की आवश्यकताओं, समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को खुलकर रखा।
जनचौपाल में प्राप्त सुझावों और मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित अमल के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांव तक बिजली पहुंची है और विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
जनचौपाल के माध्यम से शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित होने से लोगों ने अपनी बात रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए