आस्था भक्तिउत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक…


लोरमी। नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित प्राचीन मां शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव का आयोजन 15 से 17 जून तक किया जाएगा। मंदिर समिति एवं नगरवासियों द्वारा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

माता का मंदिर


महोत्सव के प्रथम दिवस 15 जून को कलश यात्रा, भव्य शोभायात्रा एवं वेदी पूजन का आयोजन होगा। 16 जून को अधिवास एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। वहीं 17 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। रात्रि 9 बजे से मां शीतला के दरबार में भव्य जागरण का आयोजन भी होगा। आयोजन के दौरान तीनों दिन जसगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस धार्मिक महोत्सव में महंत विवेक गिरी जी महाराज, उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव तथा केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू की उपस्थिति प्रस्तावित है।
आयोजन में संरक्षक के रूप में श्री बजरंगबली, अध्यक्ष महामाया देवी, यजमान श्री गोपाल जी तथा आचार्य हेमंत दुबे एवं पुजारी सूरज महाराज वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे।
मंदिर समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई... जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा.. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी..