खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावलोरमीलोरमी विधायक

पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद


लोरमी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने गुरुवार को अपने विधायक निवास में प्रेस क्लब एवं स्थानीय पत्रकारों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसुविधाओं और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने पत्रकारों की समस्याओं और अपेक्षाओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा। श्री साव ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है।
चर्चा के दौरान क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय, सकारात्मक और संवादपूर्ण रहा, जहां जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की भावना देखने को मिली।
इस अवसर प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा, सचिव नूतन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, साजिद खान, कृष सोनी, प्रीतम दिवाकर, जितेंद्र पाठक, नंदकुमार यादव, प्रमोद जायसवाल, नीरज अग्रवाल, योगेश मौर्य, राहुल यादव, बिहारी यादव, निक्कू जायसवाल, आकाश सलूजा, निशांत कश्यप, विपिन शर्मा, प्रतीक शर्मा, पिंटू उबेजा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए