केंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीसड़क दुर्घटनासरगांव पथरिया

चलती गाड़ी में लोहे की रॉड टकराने से केंद्रीय राज्यमंत्री की कार का शीशा चकनाचूर, बड़ा हादसा टला…


बिलासपुर 29 दिसंबर 2025
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू शुक्रवार को बिलासपुर से रायपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान चंदेली (दामाखेड़ा) के पास अचानक एक लोहे की रॉड तेज रफ्तार से उनके वाहन पर आ गिरी। रॉड सीधे गाड़ी के सनरूफ/मिरर सेक्शन पर टकराई, जिससे कार का शीशा टूट गया और रॉड वाहन के अंदर तक पहुंच गई।
गनीमत रही कि सनरूफ की संरचना ने झटका झेल लिया, वरना रॉड सीधे चालक या किसी यात्री को घायल कर सकती थी। हादसे के समय मंत्री के साथ उनका निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी भी वाहन में मौजूद थे। किसी को चोट नहीं आई।


वाहन क्रमांक — CG 04 M 7200
घटना के तुरंत बाद एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम ने रॉड को जब्त कर लिया। अब यह जांच की जा रही है कि यह पूरी तरह आकस्मिक घटना थी या फिर इसमें सुरक्षा से जुड़े किसी अन्य पहलू की भी संभावना है।


केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू पूरी तरह सुरक्षित हैं और यात्रा कार्यक्रम नियमानुसार जारी है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष