अपराध पर पुलिस सफलकोतवाली थानाखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसाइबर क्राइम

मुंगेली: “ऑपरेशन बाज” में 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..

शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 – मुंगेली पुलिस को “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने गीधा बाईपास पर घेराबंदी कर दो तस्करों—आदित्य शर्मा और दीपक सिंह छत्री—को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 75,000 रुपये), 1,000 रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन और तस्करी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुल जप्ती मूल्य 1.15 लाख रुपये है।

पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नागरिकों से अवैध नशा तस्करी की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल..